उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल बहराइच की शोकसभा सम्पन्न


व्यापारी बोले – “हमने स्वर्गीय गौरीशंकर भानीरामका के रूप में अपना मार्गदर्शक खो दिया”

बहराइच, 1 अक्टूबर।
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल बहराइच के जिलाध्यक्ष एवं मार्गदर्शक स्व. गौरीशंकर भानीरामका के निधन पर मंगलवार को शहर के आनंद मार्केट में आयोजित शोकसभा में व्यापारियों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उपस्थित जनों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

शोकसभा के उपरांत व्यापार मंडल के पदाधिकारी एवं व्यापारीगण स्व. भानीरामका के निवास पर पहुँचे और परिजनों को शोक संदेश पत्र सौंपकर अपनी गहरी संवेदनाएँ व्यक्त कीं। पूरे वातावरण में गमगीन माहौल व्याप्त रहा।

सभा को संबोधित करते हुए व्यापार मंडल संरक्षक अशोक मातनहेलिया ने कहा कि “भानीरामका जी व्यापारी समाज के अभिभावक थे, जिन्होंने हर न्यायसंगत मुद्दे पर निडर होकर आवाज़ उठाई।”
कार्यवाहक जिलाध्यक्ष कुलभूषण अरोरा ने कहा कि “गौरी बाबू का जाना हम सबके लिए अपूरणीय क्षति है। हमारी ज़िम्मेदारी है कि हम उनकी राह पर चलकर मंडल को मज़बूत बनाएँ।”
नगर अध्यक्ष दीपक सोनी ‘दाऊजी’ ने उन्हें व्यापारियों का सच्चा मार्गदर्शक बताया और कहा कि उनकी आत्मा की शांति के लिए हमें उनके बताए मार्ग पर चलना ही सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

जिला महामंत्री बृजमोहन मातनहेलिया ने कहा कि उनकी उपस्थिति से व्यापारी वर्ग को आत्मविश्वास मिलता था। वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनीष मल्होत्रा ने उन्हें सरल और मिलनसार व्यक्तित्व बताते हुए कहा कि “उनकी अनुपस्थिति से जो शून्य पैदा हुआ है, उसे भरना कठिन होगा।”

नगर महामंत्री आशीष कंसल, जिला कोषाध्यक्ष नवनीत अग्रवाल, नगर कोषाध्यक्ष सुमित खन्ना, नानपारा अध्यक्ष अब्दुल मुशीर सेठ, युवा जिलाध्यक्ष मयंक त्रिपाठी तथा युवा महामंत्री पीयूष मातनहेलिया ने भी स्व. भानीरामका को श्रद्धांजलि दी और उनके योगदान को अमूल्य बताया।

अंत में उपस्थित सभी व्यापारियों ने संकल्प लिया कि वे स्व. गौरीशंकर भानीरामका के बताए मार्ग पर चलकर व्यापार समाज की सेवा जारी रखेंगे।

शोकसभा में व्यापार मंडल के पदाधिकारी अशोक मातनहेलिया, कुलभूषण अरोरा, दीपक सोनी ‘दाऊजी’, बृजमोहन मातनहेलिया, मनीष मल्होत्रा, आशीष कंसल, नवनीत अग्रवाल, सुमित खन्ना, अब्दुल मुशीर सेठ, मयंक त्रिपाठी, पीयूष मातनहेलिया, पुरुषोत्तम गुप्ता, महेश गुप्ता, अतुल सिंह, महेश अग्रवाल, मनोज बंसल, शीतल अग्रवाल, पुलकित अग्रवाल, गौरव अरोरा, विनय कुमार जैन, राजेश रस्तोगी, घनश्याम दास सहित बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।


Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *