एंटीजन पैथलैब्स की दूसरी वर्षगांठ पर तीन दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आज से

बहराइच। एंटीजन पैथलैब्स अपनी स्थापना के दो सफल वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 1 जुलाई से 3 जुलाई 2026 तक तीन दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन कर रहा है। यह शिविर शॉप नंबर-6, रनेह उत्सव भवन, सतीकुंआ, बहराइच में आयोजित होगा।

संस्था की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, शिविर का उद्देश्य लोगों को समय रहते स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की पहचान कराने और बेहतर स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है। इस दौरान अनुभवी तकनीशियनों द्वारा आधुनिक उपकरणों से जांच की जाएगी तथा सटीक एवं विश्वसनीय रिपोर्ट उपलब्ध कराई जाएगी।

शिविर में थायरॉइड (TSH), हीमोग्लोबिन (Hb), कोलेस्ट्रॉल, फास्टिंग ब्लड शुगर (FBS) तथा भोजन के बाद/रैंडम ब्लड शुगर (PP/RBS) की जांच निःशुल्क की जाएगी।

एंटीजन पैथलैब्स ने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में शिविर का लाभ उठाने की अपील की है। संस्था ने बताया कि यह आयोजन लोगों के विश्वास, प्रेम और सहयोग के प्रति आभार व्यक्त करने के उद्देश्य से किया जा रहा है।

अधिक जानकारी के लिए इच्छुक व्यक्ति 6390671135 एवं 9044460641 पर संपर्क कर सकते हैं।

Comments

  1. ESHAN RITURAJ SRIVASTAV Avatar
    ESHAN RITURAJ SRIVASTAV

    Thank you so much for your concern

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *