✦ शिक्षक नेता ने बाराबंकी हादसे पर जताया गहरा शोक ✦

अति वृष्टि के बीच सिर्फ बच्चों की छुट्टी और शिक्षकों की ट्रेनिंग कराए जाने की कड़ी निंदा

जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ बहराइच के जिला अध्यक्ष विद्या विलास पाठक ने बाराबंकी में हुए दुखद हादसे पर गहरा शोक प्रकट किया है। उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से यह दुखद सूचना प्राप्त हुई कि बेसिक शिक्षा विभाग की एफ.एल.एन. ट्रेनिंग में सम्मिलित होने के लिए जा रहे शिक्षक-शिक्षिकाओं की बस पर भारी पेड़ गिरने की वजह से 5 लोगों की मृत्यु हो गई, जिनमें कुछ परिषदीय शिक्षिकाएं भी थीं।

“बाराबंकी में रातभर मूसलधार बारिश के बावजूद प्रशासन ने केवल स्कूल बंद किए, लेकिन बीआरसी पर ट्रेनिंग जारी रखी गई। यह निर्णय शिक्षकों के प्रति असंवेदनशीलता दर्शाता है।”

✘ उन्होंने कहा कि जब अति वृष्टि के कारण सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त हो चुका हो, तब भी शिक्षकों को ट्रेनिंग हेतु बाध्य करना शिक्षा विभाग की अमानवीयता का परिचायक है।

उन्होंने हादसे में मृत लोगों के परिवारों के प्रति गहरी शोक संवेदना प्रकट की और प्रशासन से अपेक्षा की कि इस प्रकार की परिस्थितियों में भविष्य में समुचित निर्णय लिए जाएं।


🖊 रिपोर्ट: शमिख रईस सिद्दीकी


Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *